Header Ads

कैमूर में 10200 शीशी कफ सिरप पुलिस ने किया बरामद,मचा हड़कंप ..

कैमूर टॉप न्यूज, मोहनिया : डीसीएम ट्रक में नमक के बोरियों के नीचे छुपा कर  कफ शीशी को बिहार ले जा रहे कैमूर में पुलिस ने बरामद की है.मोहनिया समेकित चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बुधवार की रात उक्त डीसीएम से कुल 10 हजार 200 शीशी कफ सिरप बरामद की है।इसके साथ ही ट्रक में 280 बोरी नमक भी बरामद हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनियां समेकित चेकपोस्ट पर रात्रि में एंटी लिकर टास्क फोर्स एवं मोहनिया थाने की पुलिस टीम के साथ संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान चेकपोस्ट से पहले ही पुलिस की वाहन देखकर वाहन चालक छोड़कर भाग निकला। पुलिस को शक होने पर उक्त की जांच की गई तो उसमें नमक की बोरियों के नीचे में कुछ दवा की शीशी दिखाई दी.कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया उसके बाद थाने ले आई जहां तलाशी ली गई तो फेसेडिल कफ सिरप का करीब कुल 10200 शीशी 1020 लीटर बरामद की गई।इस संबंध में मोहनियां थाना अध्यक्ष लंलन प्रसाद ने बताया कि चेकपोस्ट के पास से एक डीसीएम से करीब 1020 लीटर कफ सिरप बरामद की गई है अग्रीम कार्रवाई की जा रही है।


मुबारक अली की रिपोर्ट

No comments