BREAKING: गाली देने से किया मना तो युवक को मारी गोली, युवक घायल, रेफर..
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: जिले के मोहनिया से बड़ी खबर आ रही है,जहां मोहनिया थाना क्षेत्र के भोपतपुर गांव में गाली देने से मना करने पर बदमाश ने युवक को मारी गोली. बेहतर इलाज के लिए घायल युवक को किया गया रेफर
बता दे की मोहनिया थाना क्षेत्र के भोपतपुर गांव में गाली गलौज को लेकर एक युवक ने दूसरे युवक पर गोली चला दी.जिसमें भोपतपुर गांव के रहने वाले स्वर्गीय राधाश्याम शर्मा के 29 वर्ष पुत्र नारद शर्मा पर उसी गांव के रहने वाले दिवाकर चतुर्वेदी का पुत्र मोहन कुमार चतुर्वेदी ने गोली चला दी , जिसमें नारद शर्मा को गोली लग गई और उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है.
घायल नारद शर्मा ने बताया कि मोहन कुमार चतुर्वेदी रोज अपनी छत पर चढ़कर गाली गलौज करते हुए फायर करता है. जिसका आज मैंने विरोध किया तो मोहन शर्मा ने एक गोली हवा में और एक गोली मेरे ऊपर चला दी .
मोहनिया अनुमंडल अस्पताल के डॉक्टर बताते हैं कि भोपतपुर गांव निवासी नारद शर्मा के हाथ में गोली लग गई है हालांकि देखने से लगता है की गोली हाथ के आर पार हो गई है.एक्सरे करने के बाद पता चल पाएगा की गोली आर पार हुई है या नहीं.

Post a Comment