एवाईपी पब्लिक स्कूल का मनाया गया वार्षिकोत्सव..
कैमूर टॉप न्यूज, दुर्गावती : रविवार के दिन स्थानीय प्रखंड के एवाईपी पब्लिक स्कूल बिछिया का रविवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस मौके पर पहुंचे कैमूर के एडिशनल जज संजय कुमार ने बच्चों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। छात्र-छात्राओं ने अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति से उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया । मुख्य अतिथि एडिशनल जज संजय कुमार व रामगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक अम्बिका यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । जिसके बाद नन्हीं बच्ची ने स्वागत गान से मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया। स्वागत गान के बाद गणेश वंदना और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई ।जिसके बाद नर्सरी के बच्चों ने चलो बच्चों उठाओ बस्ता.. पापा मेरे पापा मेरा ...जूता है जापानी .. आदि थीम पर नृत्य प्रस्तुत किया। इसके उपरांत बच्चों ने दहेज प्रथा पर नाटक मंचन किया एवं सुदामा चरित्र का मार्मिक चित्रण किया । मुख्य अतिथि ने दसवीं कक्षा और 12वीं कक्षा की टॉपर रहे सभी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को हंसी खुशी के साथ रहने, गुरुजनों एवं माता-पिता का सम्मान करने एवं अपनी प्रतिभा से देश का नाम रौशन करने की सीख दी। मैनेजिग डायरेक्टर सतीश यादव पिंटू, ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की। संचालन शिक्षक संजीत सर के मार्गदर्शन में जियाउल सर और अभ्यास सर ने किया। इस मौके पर संजीत कुमार लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मोहनिया, विमल इंदु सिंह दूरदर्शन केंद्र एवं क्षेत्र के तमाम शैक्षणिक हस्तियां पंचायत प्रतिनिधि एवं समस्त अध्यापक औरअभिभावक मौजूद रहे ।
दुर्गावती से पिंटू तिवारी की रिपोर्ट

Post a Comment