जिले भर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस,प्रभारी मंत्री,डीएम,एसपी ने किया ध्वजारोहण..
कैमूर टॉप न्यूज,भभुआ(मुबारक अली):रविवार को जिले के सभी प्रखंडों में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्र के आन-बान-शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्र के सभी सरकारी एवं गैरसरकारी संस्थानों, सभी राजनीतिक दलों के कार्यालयों,स्कूल कॉलेजों एवं अन्य सभी शैक्षणिक संस्थानों में तिरंगा ध्वज फहराया गया तथा तिरंगे को सलामी दी गई। इस अवसर पर लोगों ने देश के अमर शहीदों तथा स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद किया। अनेक शिक्षण संस्थानों में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। वंदे मातरम गीत के माध्यम से भारत मां को याद किया गया।ध्वजारोहण का मुख्य आयोजन भभुआ के जगजीवन स्टेडियम में हुआ,जहां जिला के प्रभारी मंत्री सह नगर विकास व आवास मंत्री नितिन नवीन ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी उन्होंने देश व जिले के शहीदों को नमन करते हुए जिले के नागरिकों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित पुलिस जवानों, सैप जवानों व एनसीसी के कैडेटों ने तिरंगे को सलामी दिया। कार्यक्रम की शुरूआत में जब मंत्री नितिन नवीन ने जवानों की सलामी लेने के लिए जिलाधिकारी सावन कुमार, एसपी हरिमोहन शुक्ला के साथ खुली जीप में निकले तो स्टेडियम में उपस्थित लोगों ने काफी उत्साहित हो तालियों की गड़गड़ाहट से उनका अभिनंदन किया और वंदे मातरम के जयघोष से पूरा स्टेडियम गूंज उठा।इस दौरान गणतंत्र दिवस पर मुख्य कार्यक्रम स्थल जगजीवन स्टेडियम में जिले के विभिन्न स्कूलों से आये बच्चों ने राष्ट्र भक्ति से प्रेरित कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। बच्चों द्वारा की गई प्रस्तुति को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा तथा बच्चों के प्रस्तुत कार्यक्रमों पर तालियां बजाकर उन्हें उत्साहित किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर भभुआ समाहरणालय पर जिला अधिकारी सावन कुमार ने ध्वजारोहण किया,पुलिस लाइन केंद्र में एसपी हरिमोहन शुक्ला ने ध्वजारोहण किया, एसडीपीओ कार्यालय पर एसडीपीओ शिवशंकर कुमार, सिविल सर्जन कार्यालय पर सीएस डॉ चंदेश्वरी रजक,नगर पर्षद कार्यालय पर नप अध्यक्ष विकास तिवारी ने ध्वजारोहण किया, जिला पर्षद में जिप सदस्य रिंकी देवी ने ध्वजारोहण किया।जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों, स्कूल-कालेजों व अन्य शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में ध्वजारोहण के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया।देशभक्ति गीतों की धुम चारों तरफ गुज रहा था।



Post a Comment