कैमूर में बिहार बसपा के प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने की प्रेसवार्ता,नीतीश सरकार पर साधा निशाना
कैमूर टॉप न्यूज,भभूआ(मुबारक अली):बिहार बसपा के प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार शनिवार को कैमूर पहुंचे थे। वे दिवंगत पुर्व विधायक प्रमोद सिंह के आवास पर पहुंचे उनके परिजनों से मिले शोक संवेदना व्यक्त किया। उसके बाद शहर के पटेल चौक के पास जिला पार्षद विकास सिंह के आवास पर प्रेसवार्ता की।बसपा के प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि कैमूर में एक ऐसे शख्स को स्ट्रेचर समय पर नहीं मिला,ये शख्स कोई और नहीं बल्कि मौजूदा सरकार के पूर्व विधायक और कैमूर के जेडीयू जिलाध्यक्ष थे. परिजनों के हवाले से प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने एनडीए सरकार पर भ्रष्टाचारी और लापरवाही का आरोप लगाया. जब उन्हें हार्ट अटैक आया तो उन्हें लेकर भभुआ सदर अस्पताल पहुंचे. लेकिन वहां स्ट्रेचर नहीं मिला. एक व्हील चेयर मिली जिसका पांवदान टूटा हुआ था. बेहोशी की हालत में प्रमोद कुमार सिंह का एक पैर रास्तेभर घसिटाते रहा. जो कि बहुत ही शर्म की बात है.बता दें कि बीते 22 जनवरी को भभुआ भभुआ के पूर्व विधायक एवं जदयू जिलाध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार सिंह का निधन हो गया था, जिसकी सूचना पर शनिवार को दिवंगत के परिजनों से मिलने बिहार बसपा प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार पहुंचे. उन्होंने परिजनों को सांत्वना दिया और भभुआ जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल के आवास पर प्रेसवार्ता किया.कहा आज मैं डॉ प्रमोद कुमार सिंह के परिजनों से मिला जहां उनके द्वारा बताया गया कि जब डॉ प्रमोद कुमार सिंह का तबीयत बिगड़ी, तो उन्हें आनन फानन में इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां हार्ट अटैक के मरीज को ले जाने के लिए स्ट्रे्चर भी नहीं मिला. उन्हें व्हील चेयर दिया गया जिसका पावदान टूटा हुआ था. जिस कारण दिवंगत का पैर घसीटताते रहा जो कि बहुत शर्म की बात है.एनडीए सरकार कहती है कि बिहार में शिक्षा स्वास्थ सहित सभी योजनाओं की सुविधा दिया गया है, लेकिन आप देख सकते हैं कि बिहार के शाहाबाद क्षेत्र में एक भी ऐसा अस्पताल नहीं है. जहां यहां के स्थानीय लोगों का इलाज हो सके. यही कारण है कि इस क्षेत्र के लोगों को बनारस या दिल्ली जाकर इलाज कराना पड़ता है. जिस कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा 2025 विधानसभा चुनाव में बसपा पूर्ण बहुमत के साथ बिहार में 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगा और जीत भी हासिल करके दिखाएगा, क्योंकि यहां भ्रष्टाचारियों की सरकार चल रहा है जिसे जड़ से उखाड़ फेंका जाएगा.मौके पर बसपा प्रदेश महासचिव सह जिला पार्षद विकस सिंह उर्फ लल्लू पटेल, सतीश यादव पिंटू , उदय प्रताप सिंह राजा खान , ओमप्रकाश पाण्डेय , संतोस बिंद ,संतोस राम , संजय मंडल आदि मौजूद रहे.



Post a Comment