सोनहन थाना अध्यक्ष को एसपी ने किया सस्पेंड
कैमूर टॉप न्यूज़, कैमूर: कैमूर जिले के एसपी द्वारा रात्रि निरीक्षण के दौरान ड्यूटी के दौरान सो रहे सोनहन थानाध्यक्ष के सस्पेंड कर दिए जाने का मामला सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक बताया जाता है कि सोनहन थाना अध्यक्ष चंद्रमणि को विशेष अभियान के तहत अपराधियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया था. यह आदेश हेड क्वार्टर द्वारा दिया गया था. वहीं रात में ड्यूटी की बजाय थानाध्यक्ष थाने में ही सो रहे थे, इसी दौरान कैमूर एसपी निरीक्षण करते हुए थाने में पहुंचे तो थानाध्यक्ष को सोते हुए पकड़ लिया और उन्हें निलंबित कर दिया गया. आपको यह बता दे कि पहले भी जिले की कई पुलिसकर्मियों को काम में लापरवाही दिखाने के वजह से उन्हें सस्पेंड किया जा चुका है.
- अभिषेक राज की रिपोर्ट
- अभिषेक राज की रिपोर्ट



Post a Comment