रामगढ़ में समाजसेवी कुन्दन कुमार सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा 9 जनवरी को
कैमूर टॉप न्यूज़,रामगढ़: सामाजिक संगठन परिवर्तन चेतना मंच द्वारा अपने प्रिय मित्र एवं कर्मठ सामाजिक कार्यकर्ता स्वर्गीय कुन्दन कुमार सिंह की पावन स्मृति में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है। यह सभा 09 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 11:00 बजे से दुर्गा मंदिर धर्मशाला, रामगढ़ में आयोजित होगी।
परिवर्तन चेतना मंच के सदस्यों ने बताया कि स्वर्गीय कुन्दन कुमार सिंह समाजसेवा के प्रति पूर्णतः समर्पित व्यक्तित्व थे। वे हमेशा सामाजिक उत्थान, जनहित एवं जरूरतमंदों की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाते रहे। उनका असामयिक निधन न केवल संगठन बल्कि पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान उनके जीवन, संघर्ष, सामाजिक योगदान एवं प्रेरणादायी कार्यों को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों के लोग अपने विचार व्यक्त करेंगे।
परिवर्तन चेतना मंच की ओर से नगरवासियों, शुभचिंतकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करें तथा शोक-संतप्त परिवार के दुःख में सहभागी बनें।
- मंटू प्रसाद



Post a Comment