मछली फ्री में नहीं देने पर युवक ने मारी गोली
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: कैमूर जिला से बड़ी ख़बर आ रही है .भभुआ शहर के वार्ड 17 में स्थित चमन लाल पोखरा के समीप कल शाम फ्री में मछली नहीं देने पर एक बदमाश , युवक को गोली मार कर फरार हो गया है. इस घटना में घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया , जहां उसका इलाज चल रह है.घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाश का पिस्टल बरामद कर लिया है. सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि,भभुआ के वार्ड 17 निवासी राम जी प्रसाद का पुत्र व पूर्व वार्ड पार्षद राजेश गोंड का छोटा भाई 32 वर्षीय रवि गोंड चमनलाल पोखरा में मछली निकलवा रहा था। इसी बीच एक युवक आया और फ्री में मछली मांगने लगा.जब युवक को फ्री में मछली देने से इंकार किया तो दोनों में झगड़ा हो गया जिसके तुरंत बाद बदमाश लड़के ने पिस्टल निकाल कर रवि गोंड को गोली मार दी. घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को देते हुए घायल रवि को सदर अस्पताल भभुआ पहुंचाया. पुलिस ने सदर अस्पताल पहुँच कर घायल युवक का बयान दर्ज करा लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
-अभिषेक राज



Post a Comment