पसपिपरा पुल गैंगवार में एक घायल की मौत, प्रसाशन की तरफ से आर्थिक सहायता
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमुर: मोहनिया प्रखंड अंतर्गत पसपिपरा पुल के समीप एक हप्ते पूर्व गैंगवार में गोलियां चली थी. जिसमे तीनो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए थे. तीनो लोगो का वाराणसी में इलाज चल रहा था . इलाज के दौरान एक की मौत घटना के 2 दिन बाद ही हो गई.उसके बाद घायल भारत पासी का शुक्रवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई . सूत्रों के मुताबित बताया जाता है कि भरत पासी बिल्कुल निर्दोष था .भरत पासी सब्जी लेकर अपने घर जा रहा था. अपराधियों के गोली का निशाना बना दिया.उसका इलाज वाराणसी के ट्रामा सेंटर में चल रहा था. इलाज़ के क्रम में शुक्रवार की रात को उसकी मृत्यु हो गयी.परिजनों एवं आसपास के आक्रोशित लोगों ने शनिवार की सुबह से ही पसपिपरा पुल पर शव को रखकर सड़क जाम कर दिया .मौके माननीय विधान पार्षद संतोष कुमार सिंह, डीएसपी रघुनाथ सिंह, मोहनिया, अंचलाधिकारी ने लोगो को समझा कर जाम हटाया. विधान पार्षद के द्वारा निजी रूप से मृतक के अंत्येष्ठि हेतु 10000/- रुपये दिए.और प्रशासन के द्वारा 20000/- रुपये का चेक मृतक के पत्नी को दिया गया.
कैमूर टॉप न्यूज के लिए देवानंद पांडे की रिपोर्ट




Post a Comment