
कैमूर टॉप न्यूज़,दुर्गावती: कैमूर जिले से दुर्गावती से अपराधियों द्वारा चालक व खलासी को नशीला पदार्थ सुंघाकर कंटेनर की लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने जीपीएस की सहायता से कन्टेनर को गया जिला के डोभी थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया है. हालांकि, इज़ मामले में किसी लुटेरे के गिरफ्तारी की सूचना नहीं है. मोहनिया डीएसपी रघुनाथ सिंह ने मामले की पुष्टि की है. बता दें कि दुर्गावती थाना क्षेत्र के मरहिया मोड़ के समीप शुक्रवार की रात कंटेनर चालक व खलासी को नशीला पदार्थ सुंघा कर टैंकर लूट के दौरान दोनों का हाथ पैर रस्सी से बांधकर, बेहोशी की हालत में जीटी रोड के किनारे फेंक कर बदमाश भाग निकले. सुबह होने पर रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने देखा कि दो लोगों को बंधक बनाकर सड़क के किनारे फेंका हुआ है .इसकी सूचना ग्रामीणों ने दुर्गावती पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई.चालक व खलासी का रस्सी खोलकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में भर्ती कराया. जहां पर उसका इलाज चल रहा है.
कंटेनर चालक संजय यादव व खलासी संगम उपाध्याय आजमगढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में इलाज के दौरान होश में आने पर चालक संजय यादव ने बताया कि वह हल्दिया से देवरिया के लिए रिफाइन तेल लेकर कंटेनर आ रहा था. उसने बताया कि औरंगाबाद जिले मे एक डीजल लदे टैंकर ने मेरे कंटेनर को ओवरटेक कर रोक दिया .उक्त टैंकर में चार लोग सवार थे, और उन लोगों द्वारा मुझे और खलासी को जबरन अपने टैंकर में बैठा लिया मारपीट कर जबरन कुछ नशीला पदार्थ खिला दिया गया. बेहोश हो जाने पर वे लोग कंटेनर को लूटकर भाग निकले तथा दूसरे वाहन में मुझे और खलासी को बैठाकर दुर्गावती क्षेत्र में हाथ पैर बांधकर सड़क किनारे फेंक दिया.
- कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए अभिषेक राज की रिपोर्ट
Post a Comment