Header Ads

Kaimur Top News:लगन एवं परिश्रम से पढ़ने वाले बच्चे माता पिता विद्यालय सहित प्रदेश व देश का नाम करते है रोशन -डॉक्टर ए के मित्तल



कैमूर टॉप न्यूज़,दुर्गावती:बच्चों में प्रतिभाएं कूट-कूट कर भरी रहती है. बस इन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर तराशने की जरूरत होती है. बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले यह जिम्मेवारी विद्यालयों की बनती है. उक्त उद्गार हेड आफ जियोलॉजी डिपार्टमेंट बीएचयू के डॉक्टर ए के मित्तल ने रविवार को यूपी बिहार बॉर्डर पर मरूई सैयदराजा स्थित डालिम्स सनबीम स्कूल के वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए. बतौर मुख्य अतिथि ने कही डॉक्टर ए के मित्तल ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं. बच्चों में प्रतिभाएं कूट-कूट कर भरी रहती है. बस इन्हें अच्छी शिक्षा देकर तराशने की जरूरत होती है. डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों में प्रतिभाएं कूट-कूट कर भरी है. यह बच्चों के संस्कार व उनके प्रतिभा से पता चलता है. निश्चित ही यह बच्चे आगे चलकर अपने अभिभावक एवं विद्यालय का नाम रोशन करेंगे कार्यक्रम शुरू होने से पहले हेड आफ जियोलॉजी डिपार्टमेंट बीएचयू के डॉक्टर ए के मित्तल तथा विद्यालय के चेयरमैन समी अख्तर डायरेक्टर रफीक अख्तर तथा प्रिंसिपल मेहरून्निसा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया गया .इसके बाद विद्यालय के बच्चों के सरस्वती वंदना की मनमोहक प्रस्तुति देख अभिभावकों के चेहरे खिल उठे इसके पश्चात बच्चों ने पंजाबी डांस दंगल डांस ड्रामा सहित कई तरह की प्रस्तुति की बच्चों की प्रस्तुति देख अभिभावकों ने समय-समय पर तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया .इस दौरान अरविंद सिंह मुन्ना सिंह अशोक सिंह सुशील तिवारी राजेश जयसवाल संजय आदि उपस्थित थे. 






No comments