एक वारंटी हुआ गिरफ्तार
कैमूर टॉप न्यूज़,रामगढ़: पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को चलाएं अपने एस ड्राइव के अंतर्गत गुरुवार की शाम तकरीबन 7:00 बजे एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार वारंटी वर्षों से फरार चल रहा था. मामले में थानाध्यक्ष प्रभात रंजन ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी रामगढ़ थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव का निवासी बबलू जायसवाल है. जिसकी तलाश पुलिस को कई दिनों से थी. जैसे ही पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह रामगढ़ में छिपा हुआ है पुलिस ने धावा बोल कर उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार वारंटी को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
रिपोर्टर अभिषेक राज
रिपोर्टर अभिषेक राज



Post a Comment