आशा कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
कैमूर टॉप न्यूज़, दुर्गावती: बिहार राज्य आशा संघ के आह्वान पर आशा कार्यकर्ता ने अपनी दस सूत्री मांगों को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती के मुख्य द्वार के समीप अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गई.मौके पर उपस्थित आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मी का दर्जा दिया जाय 29 जून 2015 के समझौता की मानदेय निर्धारित सहित अकार्यान्वित बिंदुओं को लागू किया जाए. स्वास्थ्य कर्मियों के मनमानी पर रोक लगाया जाय. अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे आशाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.इस अवसर फुल कुमारी देवी,कंचन देवी,मीना देवी,निर्मला,सुनिता देवी,सावित्री देवी समेत दर्जनों आशा कार्यकर्ता मौजूद थे.
रिपोर्टर - शहजाद अली



Post a Comment