Header Ads

स्वर्गीय जगदीश सिंह की जयंती समारोह में भाग लेंगे केंद्रीय मंत्री - अश्विनी चौबे

कैमूर टॉप न्यूज़,दुर्गावती:  इंटर स्तरीय विद्यालय कर्णपुरा दुर्गावती के संस्थापक स्वर्गीय जगदीश सिंह की जयंती पांच जनवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा.साथ ही समाजसेवी स्वर्गीय श्रीनिवास पांडे के प्रतिमा का अनावरण उसी दिन 12:00 बजे दिन में किया जाएगा.केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारत सरकार अश्विनी कुमार चौबे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अभी से तैयारियां जोरो से चल रही है बताते चलें कि श्रीनिवास पांडे का पूरा जीवन विद्यालय के उत्थान के प्रति समर्पित रहा. श्रीनिवास पांडे के प्रेरणा से प्रेरित होकर जगदीश सिंह द्वारा कर्णपुरा में विद्यालय का स्थापना किया गया था. आजादी के बाद जहां क्षेत्र में काफी दूर-दूर पर विद्यालय स्थापित थे. वैसी परिस्थिति में क्षेत्र के होनहारों को शिक्षा ग्रहण करने में काफी कठनाइयों का सामना करना पड़ता था. उस परिस्थिति में स्वर्गीय जगदीश सिंह ने कर्णपुरा में उन्होंने शिक्षा का लौ यहां जलाया था .उन्हीं के सम्मान में प्रत्येक वर्ष विद्यालय के प्रांगण में जयंती समारोह मनाई जाती है जहां पर काफी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग भाग लेते हैं. इस आशय की जानकारी विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य सह भाजपा नेता दारा सिंह ने दी है.

कैमूर टॉप न्यूज के लिए मुबारक अली की रिपोर्ट



No comments