Header Ads

Kaimur Top News: एक बोतल शराब के साथ तीन हुए गिरफ्तार

कैमूर टॉप न्यूज़, दुर्गावती: पुलिस चाहे लाख सक्रियता दिखाएं लेकिन तस्करों के मंसूबो पर पानी फेरने में सफल नहीं हो पा रही. हालांकि, तस्कर खुद ही जब सामने आ जाए तो भला क्या कहने.रविवार की मध्य रात्रि की   दहला मोड़ के समीप गुप्त सूचना पर कार  को रोका.  जब अधिकारिओं ने कार की तलाशी ली तो उसमें तीन लोग बैठे थे . जब कार का चेकिंग किया तो 375 ml का एक बोतल शराब बरामद किया .

इस बाबत दुर्गावती थाना अध्यक्ष सुहेल अहमद  ने बताया कि 375 ml बोतल विदेशी शराब बरामद हुई है.उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम ने कार के साथ रामगढ़ निवासी जबार अहमद  ,फैजान अहमद ,शकील अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है.

 कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए मुबारक अली की रिपोट



No comments