Header Ads

Kaimur Top News: जीतन राम मांझी पहुंचे रेप कांड में मृत दलित लड़की के घर



कैमूर टॉप न्यूज: बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी रेप कांड में मौत के घाट उतर दी गयी लड़की के घर पहुँच कर उसके परिजनों से मुलाकात किये और वर्तमान मुख्यमंत्री नितीश कुमार पर जम कर बरसे। इतना ही नहीं मांझी ने 
बिहार सरकार को बताया संवेदनहीन ,अपना गाल बजाकर अपना पीठ थपथपा रही है नीतीश सरकार,अपराध को रोक नही रही है बल्कि अपराध को बढ़ावा दे रही है, आज भी बिहार में जंगल राज्य है ।  जीतन राम मांझी आज कैमूर पहुंचे हैं। रामगढ़ थाना क्षेत्र के बडौरा गांव के महादलित युवती की हुई मौत के बाद परिवार वालों से की मुलाकात। उसके बाद प्रेस वार्ता कर जीतन राम मांझी ने कहा कि ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक मनोज सिंह लड़की को अपने साथ बाइक पर बैठाकर ले गया, और फिर रामगढ़ से अपने स्कॉर्पियो में बैठा कर ले जाकर दुष्कर्म कर हत्या कर दिया। हत्या कर रेलवे ट्रैक पर उसे फेंक दिया। जिससे रेलवे की घटना से हुई मौत का मामला समझ में आए। यह मामला मौत का नहीं है। उसका हत्या कर दिया गया है।
मांझी ने कहा कि नीतीश के सरकार में जहां-जहां इस तरह की घटनाएं हुई हैं प्रशासन लीपापोती करने में जुट जाता है, और ऐसे सारे मामले को वह फाल्स करा देता है। जिससे उनकी बदनामी ना हो। दर्जनों ऐसी घटनाओं का उदाहरण है, जिसे सरकार ने दबा दिया। एक मात्र सहारा सीबीआई ही है, जिसके जांच होने के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा नहीं तो यहां का प्रशासन उसे दबा देगा।मांझी ने सरकार से सीबीआई से जांच की मांग की है। 
मुजफ्फरपुर कांड के बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा कि सारी घटना सरकार की प्रायोजित है। सब बिहार सरकार के जानकारी में हो रही है। उसके बावजूद कहते चल रहे हैं कि सुशासन की सरकार है। इसका जवाब 2019 के चुनाव में जनता देगी। मैं भारत सरकार के गृह मंत्री और बिहार सरकार के मुख्यमंत्री को भी लिखूंगा कि सीबीआई जांच करा कर न्याय दिलाये। 
रिपोर्टर: अभिषेक राज 



No comments