ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की मौत - Train Accident News
कैमूर टॉप न्यूज़, कुदरा: कैमूर के कुदरा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. जहां पर एक अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई है. घटना रेलखंड स्थित कुदरा स्टेशन से एक किलोमीटर पश्चिम के पास की है.जिसमें अज्ञात ट्रेन के चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गईं है. मौके पर जीआरपी पुलिस पहुच कर मामले की जांच में जुट गयी है.
युवती शवों की पहचान नहीं हो सकी है. जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि युवती उम्र करीबन 17 साल है .
कैमूर टॉप न्यूज के लिए देवानंद पांडे की रिपोर्ट




Post a Comment