यूथ एलायंस फॉर सोशल हारमोनी संस्था के पदाधिकारियों का हुआ विस्तार
# यसी के कैमूर रोहतास के प्रभारी अशोक चौधरी बनाये गए
# सभी मनोनीत हुए. पदाधिकारियो के उनके कर्तव्य व दायित्वों का कराया गया बोध.
# संस्था जरूरतमंद लोगों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा.
कैमुर टॉप न्यूज़,रामगढ़: "यूथ एलायंस फॉर सोशल हारमोनि एंड एनवायरनमेंट यसी की बैठक आयोजित हुई.जिसमें एसी के कैमूर रोहतास जिले के प्रभारी अशोक चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए.बैठक में संस्था के जिला स्तरीय पदाधिकारीयो का चयन किया गया.वही प्रभारी ने ऐसी संस्था के बारे में सभी पदाधिकारियों को उनके दायित्व चुनौतियों एवम कार्यो की विस्तृत जानकारी दिया गया.वही जिला स्तरीय कमेटी के विस्तार के बाद संवाददाता समेलन के जरिए प्रभारी अशोक चौधरी ने कहा कि संगठन कोई राजनीतिक संगठन नही बल्कि सामाजिक संगठन है .चयनित जिला पदाधिकारियो को सर्वसम्मति से चुना गया है.जिसमे अध्यक्ष के पद पर अशोक कुमार गुप्ता,उपाध्यक्ष राजीव रंजन पांडे,महासचिव रविशंकर गुप्ता, सचिव सग्रीव राम,कोषाध्यक्ष संजय कुमार सिंह,को जिम्मेवारी सौपी गयी.अशोक चौधरी ने बताया कि संगठन हम सबो के जीवन से सरोकार रखने वाली उन सभी पक्षों पर आम लोगों में जनभावना को जागृत करने के उद्देश्य से काम करेंगी.जिससे लोगों के जीवन में बदलाव लाया जा सके.आज समाजिक वैमनस्य पर्यावरण पीने के जल की समस्या देश की नहीं बल्कि पूरी दुनिया के सामने एक बड़ी समस्या बन कर उभरी है.इसके साथ ही साथ विधवा महिलाओं की समस्या ,दहेज प्रथा,भ्रूण हत्या,महिला शोषण, बाल विवाह,युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृति और देश में निरंतर बढ़ती जनसंख्या समेत अन्य कई सामाजिक कुरीतियों पर समस्या के रूप में और इसके अतिरिक्त हमारे सामने समाजिक कुरीतियों व नकारात्मकता के उन्मूलन और जागरूकता पर भी बल दिया जाएगा.वही देश के मजबूत इरादों वाले युवाओं को लेकर बदलाव का कार्यक्रम कर जागृति लाने काम एक अभियान के रूप में करेगा.
कैमुर टॉप न्यूज़ के लिए अभिषेक राज की रिपोट






Post a Comment