Kaimur Top News: स्कॉर्पियो और बाइक मे हुई टक्कर,बाइक सवार गंभीर, हुआ रेफर.....
कैमूर टॉप न्यूज, कैमूर :जीटी रोड पर मरहियां मोड़ के समीप मंगलवार की सुबह स्कॉर्पियो और बाइक की आमने सामने टक्कर मे बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया.घटना की जानकारी होते हैं आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और इसकी सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में भर्ती कराया गंभीर हालत देखकर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गावती थाना क्षेत्र के मरहियां मोड़ के पास स्कॉर्पियो और बाइक में आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गई परिणाम स्वरूप स्कार्पियो के चक्के में बाइक फस गई और एक किलोमीटर दूर डहला मोड़ पर जाकर स्कॉर्पियो पलट गई. घटना में बाइक सवार हनुमान राम गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि स्कॉर्पियो सवार बाल बाल बच गए.बताया जा रहा है कि यूपी की ओर से एक स्कॉर्पियो ककरैत घाट की ओर जा रही थी इधर डहला मोड़ से कुल्डड़िया की ओर एक बाइक सवार जा रहा था.
जैसे ही बाइक एवं स्कॉर्पियो मरहिया मोड़ के समीप पहुंचा दोनों वाहनों में आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गई,और स्कॉर्पियो के चक्के में फंसकर बाइक घसीटती हुई कुछ दुर तक चली गई लेकिन डहला मोड़ पर जाकर स्कॉर्पियो पलट गई.घटना में बाइक सवार हनुमान राम गंभीर रूप से घायल हो गए घायल व्यक्ति कैमूर जिला के रामगढ़ गांव का निवासी बताया गया.जबकि स्कॉर्पियो सवार बाल बाल बच गए सूचना पाकर दुर्गावती पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई ,और स्कॉर्पियो को कब्जे में कर लिया तथा घायल व्यक्ति को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने रेफर कर दिया.



Post a Comment