Kaimur Top News: बूथों तक पहुंचे, जरूर करें मतदान ..
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: लोक सभा चुनाव लोकतंत्र का पर्व है, जिसमें हर मतदाता को आहुति डालनी चाहिए. मतदान में सभी बढ-चढ़कर हिस्सा लेंगे तो अच्छी सरकार बनेगी और देश के विकास के रास्ते भी खुलेंगे. क्षेत्र के बुद्धिजीवियों का कहना है कि मतदान को बोझ नहीं बल्कि अपना अधिकार समझें. मतदान को लेकर वे क्या सोचते हैं-उन्हीं की जबानी- मतदान हमारा अधिकार और कर्तव्य है.यदि हम मतदान ही नहीं करेंगे तो सरकार से भी नहीं पूछ सकते कि उसने क्या विकास किया.युवा इस दिन को छुट्टी के रूप में मनाते हैं. जबकि, उन्हें मतदान को प्राथमिकता देनी चाहिए.मतदान को लेकर सकारात्मक माहौल बनाने की जरूरत है. हालांकि अब महिलाएं भी जागरूक हो रही हैं.लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने में महिलाएं भी सहभागिता करें.



Post a Comment