Kaimur Top News: नमाज, जकात और हज की तरह रोजा भी फर्ज....
कैमूर टॉप न्यूज, दुर्गावती : माह-ए-रमजान के दुसरे जुमे को अकीदत के साथ नमाज अदा की गई.शुक्रवार को रमजान का दुसरा जुमा होने के चलते मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ी.नमाज से पहले माह-ए-रमजान की फजीलतें बताई और अहतमाम के साथ रोजे रखने की अपील की.उन्होंने कहा कि नमाज-जकात व हज की ही तरह रोजा भी फर्ज है. नमाज के बाद पेश इमामों ने खुशहाली और भाई-चारे की दुआ कराई.
दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के खजुरा पंचायत सरैया गांव स्थित जामा मस्जिद के मौलाना मोहम्मद फुजेल अहमद ने अपनी तकरीर में कहा कि रजमान का पाक माह खुदा का है.इसी माह में कुरान पाक नाजिल हुआ.इस महीने में रोजा रखने से खुदा खुश होता है.इस महीने में अल्लाह से जन्नत तलब किया करें.कहा कि नबी पाक ने बंदों को चार काम की ताकीद की है.कलमा अस्तगफार कसरत से पढ़ा जाए.जहन्नुम से निजात मांगकर अल्लाह का जिक्र लोगों के बीच किया करें. गुनाहों से तौबा करें. इमाम के बयान के बाद खुतबा हुआ और नमाज पढ़ी गई.
कैमूर टॉप न्यूज के लिए दुर्गावती से मुबारक अली की रिपोर्ट



Post a Comment