Header Ads

Kaimur Top News: शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को किया जागरूक...



कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: दुर्गावती प्रखंड में अलग अलग जगहों पर  ने शुक्रवार को मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया तथा उन्होंने गांव मे भ्रमण कर शत-प्रति शत वोट डालने के लिए मतदाताओं को प्रेरित किया. इस दौरान अभियान मे शामिल लोग  मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करते हुए आगे बढ़ रहे थे, और मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार के नारा लगा रहे थे. इस दौरान बिडीओ प्रशांत कुमार प्रसून ने कहा कि भारत लोकतांत्रिक देश है.

 यहां की जनता अपना वोट देकर प्रतिनिधि का चुनाव करती है इस महा पर्व पर नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए. लोगों को जागरूक करने के लिए ही इस तरह का अभियान कई दिनों से चलाया जा रहा है, ताकि लोग मतदान के प्रति जागरूक हो और शत प्रतिशत मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मत का प्रयोग कर सके कहा कि  कोई भी मतदाता मतदान से वंचित नहीं रहे. इसका ध्यान आप सभी को रखना है गरीब हो या अमीर सब के वोट का महत्व एक समान है.इसलिए  गांव  में भ्रमण कर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान प्रशांत कुमार प्रसून अरविंद कुमार सहित काफी संख्या मे महिलाएं एवं पुरूष शामिल होकर जागरूकता अभियान का बैनर हाथों में लिए हुए गांव में घर घर पहुंचकर मतदाताओं को जागरूक कर रहे थे.



No comments