Kaimur Top News: पिकअप वैन ने बाइक में मारी टक्कर, दो घायल
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: जिले कुदरा थाना क्षेत्र के अनामिका होटल के समीप बुधवार को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों युवकों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुदरा थाना क्षेत्र के करमा गांव के तय्यब अंशारी तथा इमरान अंशारी दोनों लोग बाइक से अपने घर जा रहे थे अभी कुदरा अनामिका होटल के पास पहुंचे थे इसी क्रम में पिकअप वाहन ने उनके बाइक में पिछे से जोरदार टक्कर मार दिया. घटना की जानकारी होते ही आसपास के दुकानदार एवं लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े और दोनों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया गया जहां पर दोनों व्यक्ति का इलाज चल रहा है. घायल व्यक्ति कुदरा थाना क्षेत्र के करमा गांव के निवासी बताया जा रहा है.



Post a Comment