बड़ी खबर :अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की हुई दर्दनाक मौत..
मिली जानकारी के अनुसार आरती देवी वेना गांव से कुदरा बाजार आ रही थी. लालपुर के पास पहुंचते हीं किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया. इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी
- टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई.
- पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: कैमूर जिले के कुदरा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत लालापुर गांव के समीप मेन रोड पर शुक्रवार की सुबह तकरीबन 11:30 बजे अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी . टक्कर इतना जबरदस्त था कि महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. परिणाम स्वरूप मृतक आरती देवी 40 वर्ष की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरती देवी वेना गांव से कुदरा बाजार आ रही थी. वह अभी लालपुर के पास ही पहुंचे थी. तभी इसमें दुर्घटना के शिकार हो गई. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. इसकी सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची कुदरा थाना अध्यक्ष विनय कुमार ने अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौंपा जाएगा.






Post a Comment