Header Ads

Kaimur Top News: कैमूर के कमल नयन चौबे संभालेंगे झारखंड के डीजीपी का पदभार,कैमूर वासियों में खुशी ..


कैमूर टॉप न्यूज ,कैमुर :कैमूर जिले के सुल्तानपुर ग्राम निवासी कमल नयन चौबे को झारखंड के नए डीजीपी बनाए जाने के लिए घोषणा किए जाने से कैमूर वासियों में खुशी का माहौल बना है. कमल नयन चौबे 31 मई को डीके पांडे के सेवानिवृत्त होने के बाद पदभार संभालेंगे. 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी केएन चौबे वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में बीएसएफ नार्दन सेक्टर मुख्यालय में तैनात है. उन्हें डीजीपी पद के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई. कमल नयन चौबे दिल्ली विश्वविद्यालय में इतिहास के प्रोफेसर भी रह चुके हैं. उनके पिता उमाकांत चौबे भी प्रशासनिक सेवा दे चूके हैं.  कमल नयन चौबे दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़े और वहां इतिहास विषय के प्रोफ़ेसर भी रहे. फ़िलहाल बीएसएफ के एडीजी ऑपरेशन पर कार्यरत है. उन्हें भारत बांग्लादेश और भारत पाक सीमा की निगरानी का अनुभव रहा है. इनके बड़े भाई राजीव नयन चौबे आईएस थे. वे बिहार के कई जिलों देवघर अररिया बेगूसराय लखीसराय में एसपी पद पर भी रह चुके हैं. उन्हें झारखंड का डीजीपी बनाए जाने की घोषणा होने से कैमूर वासियों ने काफी खुशी का माहौल कायम है. कैमूर टॉप न्यूज़ के माध्यम से ग्रामवासी अपनी खुशी का इज़हार किया.


No comments