Kaimur Top News: पैसा लेनदेन को लेकर कहासुनी के बीच दुकानदार ने ग्राहक के ऊपर फेंका खौलता हुआ तेल....
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: कैमूर जिला के दुर्गावती थाना क्षेत्र के अंतर्गत कर्मनाशा बाजार में एक अंडे की दुकान पर पैसा के लेनदेन को लेकर एक ग्राहक के ऊपर दुकानदार ने खौलता हुआ तेल फेंक दिया . जिससे ग्राहक गोपाल चौबे का चेहरा झुलस गया. गोपाल चौबे ग्राम चारी थाना कंदवा जिला चंदौली के निवासी हैं .वे सोमवार की शाम कर्मनाशा बाजार में एक दुकान पर आए हुए थे. उसी दौरान दुकानदार एवं उनके बीच पैसा के लेनदेन को लेकर कहासुनी शुरु हो गया और कहासुनी के दौरान ही दुकानदार ने ग्राहक के ऊपर खौलता हुआ तेल फेक दिया. जिससे गोपाल चौबे का चेहरा झुलस गया. आनन-फानन में गोपाल चौबे को इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती लाया गया. इस मामले में गोपाल चौबे ने कर्मनाशा बाजार निवासी दुकानदार शिव केवट के ऊपर दुर्गावती थाने मे प्राथमिकी दर्ज कराई है .पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है.
कैमूर टॉप न्यूज के लिए दुर्गावती से मुबारक अली की रिपोर्ट



Post a Comment