दुर्गावती मे मॉब-लिंचिंग की घटनाओं के विरोध में राजद कार्यकर्ताओं ने निकाला आक्रोश मार्च...
कैमूर टॉप न्यूज़,दूर्गावती, कैमूर: राजद कार्यकर्ताओं ने बुधवार की शाम दुर्गावती बाजार मे सतीश यादव उर्फ पिन्टु के नेतृत्व मे देश में बढ़ रहे माँब लिंचिंग की घटनाओं के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला. राजद कार्यकर्ता ने आक्रोश मार्च निकाल दुर्गावती बाजार का भ्रमण करने के पश्चात राजद कार्यकर्ताओं ने पुनः कार्यालय पर आकर कार्यक्रम समापन किया. इस दौरान सतीश यादव पिंटू ने कहा कि पिछले पांच सालों से देश में मॉब लिंचिंग की घटनाएं हो रही है. खासकर अल्पसंख्यकों को कहीं गाय के नाम पर कहीं धर्म के नाम पर भीड़ इकट्ठा कर मार रहे हैं. ऐसी घटनाओं से देश के लोगों में आपस में प्रेम और भाईचारे के जगह नफरत बढ़ रही है .केंद्र और राज्य सरकारों को ऐसी घटनाओं पर सख्त कदम उठाना चाहिए. देश में बढ़ रहे मांब लिंचिंग की घटनाओ को लेकर सरकार के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला गया. इस दौरान बृजेश यादव,मकसूद अली,दीपक यादव, सौरभ पासवान,भाई चंद्रावत,मनोज राजभर, हनीफ खान,प्रमोद यादव,पप्पू यादव, मोनू यादव, सुनील कुमार, शिव दुलार कुशवाहा,नेसार,बजरंगी, सत्येंद्र सहित सैकड़ों राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे.
कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए मुबारक अली की रिपोर्ट..



Post a Comment