महिलाओं को जागरूक करने के लिए युवा फाउंडेशन आयोजित की जागो रे जागो कार्यक्रम...
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: युवा फाउंडेशन के तरफ से मंगलवार को महिलाओं को जागरूक करने के लिए जागो रे जागो कार्यक्रम आयोजन किया गया. जिसमें भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया. इस दौरान सीमा चौधरी ने गांव-गांव जाकर महिलाओं को जागरूक किया. उन्होंने इस कार्यक्रम के दौरान कहा कि हम सब मिलकर सरकार से अपील करें कि बेटियों की सुरक्षा के लिए कोई कठोर कदम सरकार की तरफ से उठाया जाए. बहुत जलाई मोमोमबत्तियां अब हैवानों को जलाना है. हमारी बेटियों की सुरक्षा हमारे हाथ में है जिसकी शुरुआत हम सभी लोग मिलकर करेंं.
जब तक समाज के विचारों में स्वच्छता नहीं होगी तब तक
हमारी बहू बेटियां सुरक्षित नहीं रहेंगी. आइए हम सब मिलकर एक बेटी की आत्म सम्मान को बचाने का दृढ़ संकल्प लें. आइए हम सब मिलकर समाज के लोगों के विचारों में अश्लीलता के विरुद्ध स्वक्षता स्थापित करें. हम सब मिलकर सरकार से अपील करें कि फैलती अश्लीलता पर रोक लगाने की हर संभव प्रयास किया जाए. भविष्य की बुनियाद वर्तमान ही होती है. जबकि वर्तमान इतने बड़े संकट में है. जब एक बेटी की इज्जत पर प्रहार होती है तो सबसे ज्यादा तकलीफ भी एक आदमी को होता है. जो कि एक पिता के रूप में एक भाई के रूप में है.
हम सब मिलकर प्रतिदिन लोगों को जागरूक करें. इस क्रम में युवा फाउंडेशन के तत्वाधान में जागो रे जागो कार्यक्रम के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया. उन्हें बताया गया कि किस तरह से परिवार और आसपास के लोगों को जागरुक कर सकती हैं और सुरक्षित रह सकती हैं. इस मौके पर मनीष श्रीवास्तव,सीमा चौधरी,राकेश, ज्योति,चंदा,मीना मिश्रा,कलावती आदि लोग सामिल रहे.
कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए मुबारक अली की रिपोर्ट....




Post a Comment