हाईटेंशन बिजली के तार के चपेट में आने से भैंस की हुई मौत...
![]() |
| काल्पनिक तस्वीर |
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: कलवरियां गांव में हाईटेंशन विद्युत लाइन के तार टूट कर नीचे गिर गया. जिससे विद्युत धारा के चपेट में आने से दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के कलवरियां गांव निवासी राम अवतार सिंह की भैंस की मौके पर मौत हो गई. ग्रामीणों के अनुसार विद्युत तार काफी जर्जर हो गया है. जिसके कारण कभी भी इस तरह की घटना आगे भी हो सकती है. ग्रामीणों ने जर्जर विद्युत तार को बदलने की मांग विभाग से की है. लेकिन लापरवाह बिजली विभाग कोई कार्रवाई नहीं करती है. प्राप्त जानकारी के अनुसार कलवरिया गांव निवासी राम अवतार सिंह की भैंस चरने के लिए गांव से बाहर गई हुई थी. उसी दौरान 11000 बोल्ट का विद्युत तार जमीन पर गिरा हुआ था. जिसके चपेट में आकर भैंस की मौके पर हीं मौत हो गई. सूचना पाकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और इसकी सूचना विद्युत विभाग को देकर बिजली की आपूर्ति बंद कराई और भैस को वहां से हटाया गया.
कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए मुबारक अली की रिपोर्ट.



Post a Comment