जिले में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस..
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया. इसके लिए उपमंडल व खंड स्तर के अलावा अनेक स्कूलों और कॉलेजों में भी समारोह आयोजित किए गए. जहां प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और योग-प्राणायाम करके अपने दिन की शुरूआत की. अहले सुबह ही लोग योग स्थल पर पहुंचने लगे. योग शिविर में प्रतिभाग कर योग के प्रति अपने उत्साह को जताया तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी योग शिविर का आयोजन किया गया.
जिसमें राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं प्रबुद्ध जनों वह अधिकारियों सहित शिक्षकों ने भाग लिया. इस दौरान अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एकाग्रता भाव से लोग लीन दिखे. ऐसे पल को कोई भी गवाने नहीं देना चाहता था. इस क्रम में शुक्रवार को योग दिवस के अवसर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा पान्डेय ने अपने आवास पर लोगों को योग के गुर बताते हुए इससे होने वाले लाभों से परिचित कराया. लोग शिविर में हिस्सा लेकर योग के प्रति अपने उत्साह को जाताया. योग शिविर में सीमा देवी नगर अध्यक्ष,सीमा पांडे महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष,नगीना देवी मंडल अध्यक्ष,पुष्पा देवी आदि लोग शामिल रहे. उधर स्टेशन रोड दुर्गावती स्थित बाबा परमार गिरीश के प्रांगण में शुक्रवार को योग शिविर में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया. इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेंद्र पांडे,दारा सिंह,धीरेंद्र कुमार सिंह,कन्हैया जयसवाल,मिथिलेश कुमार, धनंजय कुमार गुप्ता,दिलीप कुमार सिंह,राकेश कुमार पांडे, नरसिंह सिंह,मुकेश कुमार,संतोष कुमार सिंह सहित अन्य लोग सामिल थे.
कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए कैमूर मुबारक अली की रिपोर्ट.




Post a Comment