चमकी बुखार के चपेट में आकर मृत बच्चों को कैंडल मार्च निकालकर दी गई श्रद्धांजलि...
कैमूर टॉप न्यूज़,दुर्गावती कैमूर: शुक्रवार की शाम राजद कार्यकर्ताओं ने दुर्गावती बाजार में कैंडल मार्च निकालकर मुजफ्फरपुर,नवादा,गया, सहित बिहार के अन्य जगहों पर चमकी बुखार से सैकड़ों की संख्या में मृत बच्चों को श्रद्धांजलि दी गई. शुक्रवार की शाम दुर्गावती बाजार में सतीश यादव उर्फ पिंटू के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की. उसके बाद राजद कार्यकर्ता कैंडल मार्च निकालकर बांहों पर काली पट्टी बांधकर दुर्गावती बाजार का भ्रमण किया. बाजार का भ्रमण करने के पश्चात राजद कार्यकर्ताओं ने राजद कार्यालय पर आकर कार्यक्रम का समापन किया.
इस दौरान राजद नेता सतीश यादव और पिंटू ने कहा कि सरकार के घोर लापरवाही के कारण बिहार में मुजफ्फरपुर सहित बिहार के अन्य अस्पतालों में चमकी बुखार से सैकड़ों बच्चों की मौत हुई है. साथ ही गया नवादा औरंगाबाद में लू लगने से सैकड़ों लोगों को की मौत हो गई है. सरकार की तरफ से अस्पतालों में कोई इंतजाम नहीं किया गया है. जिसके कारण बच्चों एवं अन्य लोगों की अभी भी मौत हो रही है. इस बीमारी के बारे में अभी तक वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है. कोई कहता है की बीमारी लीची खाने से हो रही है. तो कोई कहता है कुपोषण के कारण हो रहा है तथा चमकी बुखार से निपटने के लिए सरकार अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाई है. वहीं सैकड़ों बच्चों की मौत के बाद भी इस बीमारी से मौत का सिलसिला जारी है. चमकी बुखार से मरने वाले बच्चों को श्रद्धांजलि सभा में वृजेश यादव,इमरान खान, दीपक यादव,मुन्ना बारी,नन्दु खरवार,कन्हैया यादव,नरेन्द्र कुशवाहा,राहुल पासवान,गोविन्दा प्रमोद यादव,सुनील कुमार,नेसार अली,विशाल,सतेन्द्र,पप्पू यादव,रामरतन,वकिल,सोनू कुशवाहा, हसनैन अन्सारी, कलाम,सोनू,बजरंगी,महेन्द्र,सरजू,दरोगा,गजेन्द्र सहित सौकड़ो राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे.
कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए मुबारक अली की रिपोर्ट.




Post a Comment