Header Ads

लग्जरी कार में 20 पेटी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार...



कैमूर टॉप न्यूज, कैमूर: दुर्गावती थाना क्षेत्र के एनएच दो पर डिङखिली बाजार के समीप रविवार की रात्रि दुर्गावती पुलिस ने गुप्त के आधार पर एक लग्जरी वाहन से 20 पेटी शराब के साथ दो शराब तस्करों को दबोचा. प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अध्यक्ष सुहैल अहमद कर्मनाशा बाजार की ओर गश्त पर निकले हुए थे उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि यूपी की ओर से एक लग्जरी वाहन से बड़ी खेप में शराब लोड कर नौबतपुर के रास्ते बिहार में भेजा जा रहा है.सूचना मिलते ही पुलिस खजुरा गांव के समीप पहुंचकर घेराबंदी कर दी. उक्त कार की आने की इंतजार करने लगी थोड़े ही देर बाद उक्त कार आती हुई दिखाई दी.नजदीक आने पर जब पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया तो चालक तेजी से मोहनियां की तरफ कार लेकर भागने लगा. दुर्गावती पुलिस ने पीछा कर डिड़खिली बाजार के समीप कार को पकड़ लिया.तथा दो शराब तस्करों को दबोच लिया.पुलिस ने कार की तलाशी तो कार के अंदर 20 पेटियों मे  क्रेजी रोमियो 960 बोतल शराब बरामद हुआ. पुलिस ने शराब सहित कार को जब्त कर थाने ले आई.गिरफ्तार किए गए दोनो शराब तस्कर कैमूर जिला के निवासी बताए जा रहे है. थाना अध्यक्ष सुहेल अहमद ने बताया कि 20 पेटी शराब के साथ दो तस्करों को पकड़ा गया है कार सहित शराब को जप्त कर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए मुबारक अली की रिपोर्ट...


No comments