अनियंत्रित ट्रक ने मारी सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर, आपस में टकराई जीटी रोड पर खड़ी तीन ट्रकें....
कैमूर टॉप न्यूज, कैमूर: कैमूर जिला के दुर्गावती थाना क्षेत्र के धनेछा गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़ी ट्रकों मे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर से सड़क किनारे खड़ी अन्य ट्रकों मे तीन ट्रकें आपस मे टकरा गई. हादसे मे ट्रक का चालक व खलासी गंभीर रुप से घायल हो गए. जिसकी सूचना लोगों ने एनएचआई कर्मी एवं स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलने पर एनएचआई की टीम मौके पर पहुंच गई. घटना में तीन चार ट्रकों के परखच्चे उड़ गए एनएचआई कर्मियों ने क्रेन के जरिए हाईवे पर छतिग्रस्त ट्रकों को अलग अलग किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के धनेछा गांव के पास सड़क किनारे हार्डवे पर चार पांच की संख्या में ट्रकें खड़ी थी. इसी क्रम मे एक ट्रक यूपी से मोहनिया की तरफ जा रहा था. अभी जैसे ही धनेछा गांव के समीप पहुंचा तभी सड़क किनारे खड़ी ट्रकों में जोरदार टक्कर मार दिया. जिसमें चालक खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में भर्ती कराया गया. घायल अमरजीत मोतीगंज फैजाबाद का निवासी बताया जा रहा है. हादसे में ट्रकों के परखच्चे उड़ गए. ट्रक में फंसे चालक को काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया तथा इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती भेजा गया.
रिपोर्ट- मुबारक अली



Post a Comment