शराब तस्करों का पीछा करने के दौरान दो बाइकों की भिड़ंत में तस्कर सहित दो युवक घायल...
कैमूर टॉप न्यूज, कैमूर: दुर्गावती में बाइक सवार शराब तस्कर का पीछा करने के दौरान नेशनल हाईवे पर बुधवार को दुर्गावती थाना क्षेत्र के भेड़िया मोड़ के समीप दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई. घटना में शराब तस्कर सहित सरताज खान तथा संजीव पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में भर्ती कराया गया. जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने रेफर कर दिया दोनों बाइकों की परखच्चे उड़ गए.
वहीं शराब की कई बोतलें हाइवे पर बिखर गया. इसे ग्रामीण लूटकर भाग निकले. मिली जानकारी के मुताबिक कुल्हड़िया मोड़ के समीप पुलिस चेकिंग कर रही थी. उसी दौरान यूपी की ओर से एक पल्सर बाइक आती हुई दिखाई दिया. नजदीक आने पर जब पुलिस उसे रोकने की कोशिश की तो वह बाइक लेकर दुर्गावती ओर भागने लगा. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस स्कॉर्पियो एवं बोलेरो वाहन से बाइक सवार का पीछा कर रही थी. बाइक सवार शराब तस्कर जैसे ही भेरिया मोड़ के पास पहुंचा शराब तस्कर को पकड़ने की कोशिश मे पुलिस की वाहन शराब तस्कर के वाहन से टकरा गई. उसी दौरान दुर्गावती थाना क्षेत्र के कोटसा गांव निवासी सरताज खान एवं विश्वनाथ पुर कुदरा निवासी संजीव पांडे बाइक से अपने काम से लौट रहे थे. बाइक जैसे ही हाइवे पर पहुंची.दोनो बाइकों की आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गई. घटना में शराब तस्कर सहित दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.
घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने घायलों को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया. खबर लिखे जाने तक शराब तस्कर बेहोशी की हालत में था. जिससे कहां का रहने वाला है पता नहीं चल पाया. वही हाईवे पर बिखरे शराब की बोतलो को लोगों ने लूट लिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पीछा करने वाले वाहन में दुर्गावती की पुलिस नहीं बल्कि एक्साइज पुलिस थी जो घटना के बाद वहां से भाग निकली. इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सुहैल अहमद ने बताया कि थाने की पुलिस जो गस्ती पर निकली हुई थी. वह उस समय डहला मोड़ पर थी घटना की सूचना के मिलने बाद गस्ती पुलिस को मौके पर भेजा गया. आगे की आवश्यक कार्रवाई करने में पुलिस जुटी हुई है.
रिपोर्ट:- मुबारक अली





Post a Comment