गैस रिसाव से लगी आग में लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक..
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: कैमूर जिले के चांद प्रखंड क्षेत्र के स्थानीय बाजार में गैस रिसाव होने से एक मिठाई की दुकान में अचानक आग लग गई. आग लगी घटना मे मिठाई की दुकान में रखे लाखों के सामान जलकर राख हो गए. आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई. दुकान से धुआं उठते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. जिसकी सूचना लोगों ने स्थानीय पुलिस एवं दमकल कर्मी को दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष अमोद कुमार दल- बल के साथ मौके पर पहुंच गए तथा दमकल की वाहन भी मौके पर पहुंच गया. काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया. इस दौरान मिठाई की दुकान में रखे रुपया मिठाई डब्बे तथा अन्य काफी सामान जलकर राख हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार चांद बाजार स्थित रसकुंज मिष्ठान भंडार के कारीगर गैस के चूल्हे पर समोसा छान रहे थे. उसी दौरान गैस सिलेंडर से गैस का रिसाव होने लगा तथा अचानक आग पकड़ लिया. देखते ही देखते आग भयानक रूप ले लिया. आग की लपटें इतनी तेज थी कि बुझाते-बुझाते लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई. वही आग पर काबू पाने के लिए लोगों के काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया.
रिपोर्ट- मुबारक अली..



Post a Comment