वेबसाइट नहीं खुलने से नहीं भरे जा सके प्रखंड समन्वयक व परियोजना सहायक पद के आवेदन ..
कैमूर टॉप न्यूज़, कैमूर: आईसीडीएस की बेवसाइट नहीं खुलने से प्रखंड के बेरोजगार ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं. जबकि प्रखंड समन्वयक व प्रखंड परियोजना सहायक पद के लिए 11 जुलाई तक ही आवेदन जमा कराने की तिथि तय है. इस समस्या से परेशान आवेदकों ने बताया कि पोषण अभियान को धरातल पर उतारने के लिए सरकार द्वारा हर प्रखंड में संविदा पर उपरोक्त पद पर बहाल करने का आदेश जारी किया गया है.
उक्त लोगों का कहना था कि आईसीडीएस निदेशालय बिहार की वेबसाइट का पोर्टल बंद रहने से वे ऑनलाइन आवेदन जमा नहीं कर पा रहे हैं. इस समस्या को लेकर वे बीडीओ से मिले और उनकी समस्या से डीएम को अवगत कराकर आईसीडीएस निदेशालय बिहार की वेबसाइट खुलवाने की गुहार लगाई है. आवेदकों ने आईसीडीएस की डीपीओ से भी उनके मोबाइल पर संपर्क कर पोर्टल खुलवाने की गुहार लगाई.
इस संबंध में पूछे जाने पर बीडीओ रवि रंजन ने बताया कि आवेदकों की परेशानी को मैं गंभीरता से लिया हूं. डीएम से व्यक्तिगत रूप से मिलकर आवेदकों की समस्या से उन्हें अवगत कराउंगा और यथासंभव वेबसाइट के पोर्टल की तकनीकी अड़चन को दूर कराते हुए अंतिम तिथि को आगे बढ़वाने के लिए प्रयास करने को कहूंगा.



Post a Comment