कुत्तों के झुंड ने किया हिरण को घायल...
कैमूर टॉप न्यूज़, कैमूर : कैमूर जिले के अन्तर्गत रामगढ़ थाना क्षेत्र के लबेदहा गांव के बगल में नहर के समीप कुत्तों की झुंड ने हिरण पर हमला कर दिया. हिरण अपनी जान बचने के वास्ते वहां से भागा. लेकिन भागने के दौरान तालाब में गिर पड़ा. जब ग्रामीण छबीला अग्नि रामचंद्र की नजर तालाब में गिरा हिरण पर पड़ी तो तत्काल हिरण को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया.
स्थानीय लोगो ने ग्रामीण पुलिस प्रवीन कुशवाहा एवं संतु राम को सूचना दी. सूचना मिलते ही मौके पर रामगढ़ थाना अध्यक्ष (इंस्पेक्टर )नियाज अहमद ने अपनी पूरी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा तत्काल वन विभाग को खबर किया गया एवं घायल हिरण का इलाज कराया जा रहा है.



Post a Comment