एसपी ने खंगाली थानों की फाइलें, मचा हड़कंप...
- एसपी को थाने पहुंचते ही मातहतों में मचा हड़कंप.
- एसपी ने कहा एक साल का केश संबंधित मामले का किया जा रहा जांच.
कैमूर टॉप न्यूज़, रामगढ़: एसपी दिलनवाज अहमद ने मंगलवार को रामगढ़ थाने पहुंच औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कई केश कांडो का रिव्यू की. संध्या लगभग पांच बजे के आसपास एसपी को थाने पहुंचते ही हड़कम्प मच गया. हालांकि, इस थाने में किसी प्रकार की खामिया खबर लिखे जाने तक उजागर नहीं हो पाई. केस डायरी, सेक्शन बोर्ड से लेकर अन्य अभिलेखों की जांच की गयी. एक एक कांडो का रिव्यू गहनता पूर्वक किया गया. साथ ही एसपी द्वारा कई आवश्यक दिशा निर्देश स्थानीय पुलिस कर्मियों को दिए. वैसे तो जब से नए थानाध्यक्ष नेयाज अहमद को रामगढ़ का कमान सौंपा गया है. तब से क्राइम ऑफ कंट्रोल कम हुई है. वहीं, एक साल में किस मामले में कितने अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है, उसकी भी रिव्यू एसपी द्वारा की गई. वहीं, पेंडिंग पड़े हुए मामले का निष्पादन करने की की उचित सुझाव दी गयी. एसपी ने नियमित वाहन चेकिंग अभियान से लेकर रात्रि में गश्ती अभियान की गति को तेज करने की बातें कही. इस दौरान एसपी ने कहा कि एक साल के मामलों का रिव्यू किया जा रहा है. मौके पर डीएसपी रधुनाथ सिंह, थानाध्यक्ष नेयाज अहमद आदि पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.
कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए रामगढ़ से राजेश कुमार की रिपोर्ट ..



Post a Comment