पैक्स चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की चहलकदमी तेज ..
कैमूर टॉप न्यूज़, कैमूर: कृषि शाख सहयोग समिति के चुनाव की रणभेरी बजते ही प्रत्याशियों की चहलकदमी शुरू हो गई है. इसको लेकर सभी पुराने पैक्स अध्यक्ष व कुछ संभावित प्रत्याशी अपनी गोटी बिछाने के जुगाड़ में लग गए हैं. प्रखंड की 13 पंचायतों में से बड़ौरा पंचायत को छोड़कर सभी पंचायतों के पैक्स अध्यक्ष का चुनाव 18 सितंबर को होगा. इसको लेकर मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है. इस मतदाता सूची में सबसे कम मतदाता रामगढ़ में तो सबसे अधिक मतदाता सिझुआं पंचायत में हैं. पूरे प्रखंड के सभी पंचायतों को मिला कर कुल 15088 मतदाता पैक्स चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. 26 से 28 अगस्त के बीच नामांकन तथा मतदान 18 सितंबर को होगा. इसको लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी जोरों से चल रही है. पंचायतवार पैक्स मतदाता इस प्रकार हैं.
पैक्स का नाम और मतदाताओं की संख्या:
रामगढ़ 795
बंदीपुर 1338
नरहन- जमुरना 1251
सिसौड़ा 1187
महुअर 1160
नोनार 1036
सदुल्लहपुर-डरवन 868
सिझुआं 2488
सहुका 1076
देवहलियां 1028
अहिवास 1751
मसाढ़ी 1110
कुल - 15088
- रोहित ओझा की रिपोर्ट



Post a Comment