तीन वर्षों से चल रहा फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, एक आरोपी पकड़ से बाहर..
कैमूर टॉप न्यूज़,भभुआ(कैमूर): जिले का एक ऐसा गांव जहां ठगो का बसेरा है. गांवव के दर्जनों लोग चांदी के सिक्के का लालच देकर भोले -भाले लोगो को ठगी का शिकार बनाते है और पैसे लूट लेते हैं. पुलिस ने भारी मात्रा में चांदी के सिक्के बरामद किया है। मामला चांद थाना के खरौंदी गांव का है. पुलिस ने तीन वर्ष से फरार चल रहा संजय गिरी को कैमूर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस मामले पिंटू गिरी अभी भी पुलिस के शिकंजे के बाहर है. जो की चार ठगी केस में संलिप्त है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी जारी रखी है. जल्द से जल्द ही पुलिस पिन्टू गिरी के गिरेबान तक पहुंच ही जाएगी. पुलिस कप्तान दिल नवाज अहमद का कहना है कि गांव के कई लोग चांदी के सिक्के का कम दाम में बेचने को लेकर ग्राहक को फसाते है, फिर चाँदी खरीदने गांव पहुंचने पर उसे लूट पाट कर भगा दिया जाता है. तीन वर्ष से फरार चल रहे संजय गिरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जबकि पिंटू गिरी अभी भी फरार है. ठगी गिरोह का दोनों है मास्टर माईंड है. आरोपी संजय गिरी भी खुद कुबूल किया कि चांदी के सिक्के का झांसा देकर लोगों से पैसे लेते थे गांव के कई लोग भी यही काम करते है. उन्होंने बताया कि यह लोग का एक गिरोह है जो कि भोले भाले लोगों को असली चांदी का सिक्का दिखाकर 24 सिक्का दिखाकर लोगों को कम रेट बता कर अपने बातों में फंसा कर और अपने गिरोह के एरिया में ले जाते हैं ,और वहां पर लोगों से विनती कर लेते हैं. ऐसे मामले में कई लोग जेल जा चुके हैं, जो कि मुख्य सरगना के दो अभी फरार थे. जिसमें एक को गिरफ्तार कर लिया गया है, और एक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी जारी रखें. जल्द से जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा.



Post a Comment