कैमूर टॉप न्यूज,रामगढ़ /भभुआ : जिले में सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है।जहां की एक सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. बता दें कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के खोरहरा काली मंदिर के समीप शुक्रवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही गश्ती कर रही पुलिस की नजर जब साइकिल सवार पर पड़ी तो साइकिल सवार को तत्काल रामगढ़ रेफरल अस्पताल ले आया।
जहां चिकित्सकों के द्वारा साइकिल सवार को मृत घोषित कर दिया गया।इधर, मृतक का शव को पुलिस कब्जे में ले पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं मृतक की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के कैथिया गांव निवासी 40 वर्षीय घुरहू चौधरी है।
क्या कहते है थानेदार
इस संबंध में रामगढ़ थाना अध्यक्ष राम कल्याण यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के खोरहरा काली मंदिर के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई है।शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया है। इधर मौत की सूचना मिलते हैं परिजनों में कोहराम मच गई।
Report : अभिषेक राज के साथ धीरेंद्र गुप्ता
Post a Comment