Header Ads

एम.एस.एम.ई द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन..

कैमूर टॉप न्यूज, दुर्गावती : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कुल्हड़िया स्थित एक निजी होटल में एमएसएमई द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हुआ. 
कार्यक्रम में 150 से अधिक एमएसएमई प्रतिभागियों ने भाग लिया।कार्यक्रम में एमएसएमई इकाइयों को नए बाजार सुविधा,नए बाजार सृजन,बेहतर पैकेजिंग, राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय बाजार में नवीनतम चलन,राष्ट्रीय प्रदर्शनी में भाग लेना,जेड सर्टिफिकेशन,स्फूर्ति योजना, कलस्टर विकास योजना,डिजिटल एडवरटाइजिंग, ई मार्केटिंग, जेम पोर्टल,प्रोकर्ममेंट पॉलिसी इत्यादि के बारे में विस्तार रूप से जानकारी दी गई.कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यालय के निदेशक प्रदीप कुमार आई॰ई॰डी॰एस॰ के द्वारा किया गया.कार्यक्रम के समापन में एमएसएमई उद्यमियों के लिए एक्सपोर्ट –इम्पोर्ट की प्रक्रिया, डिजिटल मार्केटिंग, ई-कौमर्स की प्रक्रिया, उद्योग विभाग, बिहार सरकार के योजनाये, खरीद एवं विपणन सहायता योजना (पीएमएस), स्फूर्ति योजना अन्य योजना के बारे में जानकारी दी गई.कार्यक्रम का संयोजन एवं समन्वयन कार्यालय के सहायक निदेशक श्री सम्राट एम. झा द्वारा किया गया। 
कार्यक्रम समापन के मुख्य अतिथि के रूप में  काशीनाथ सिंह, राष्ट्रीय सचिव, लघु उद्योग भारती व सदस्य ,राष्ट्रीय एमएसएमई बोर्ड शामिल हुए।  इस कार्यक्रम में कैमूर जिले में कार्यरत उद्यमियों के साथ- साथ समीपवर्ती जिले बक्सर , औरंगाबाद , रोहतास इत्यादि जिले में कार्यरत उद्यमियों शामिल हुए.कार्यक्रम के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कार्यालय के सहायक निदेशक सम्राट एम. झा ने कहा कि एमएसएमई के विपणन के आवश्यकता को देखते हुई पीएमएस योजना बहुत ही लाभकारी साबित होगी जो उनके विनिर्मित अथवा प्रदान की गई सेवा के मार्केटिंग हेतु एक मौका देगा जिसमे स्टॉल चार्जेस के व्यय को विभाग द्वारा प्रतिपूर्ति की जाएगी।मौके पर कार्यालय के सहायक निदेशक सजीव आज़ाद,विकास तिवारी, सचिव ,कैमूर इंडस्ट्रियल एसोशिएशन, सुमन शेखर, महासचिव, लघु उद्योग भारती, पटना , मो. इम्तियाज अंसारी, विशेषज्ञ, जेम पटना, एवं अन्य एमएसएमई हितधारक कार्यक्रम मे सम्मलित हुए एवं उनके द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया गया।

पिंटू तिवारी की रिपोर्ट 

No comments