Header Ads

दुर्गावती मे फाइलेरिया उन्मूलन पखवाड़ा का हुआ शुभारंभ..

कैमूर टॉप न्यूज, दुर्गावती : स्थानीय प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शांति कुमार माझी के द्वारा फाइलेरिया की दवा खिलाकर फाइलेरिया उन्मूलन पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। जिसके तहत दुर्गावती प्रखंड के प्रत्येक गांव में घर घर जाकर स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाई जाएगी। यह कार्यक्रम 10 फरवरी से 23 फरवरी तक चलाया जाएगा। वही इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शांति कुमार मांझी ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन पखवाड़े  का शुभारंभ कर दिया गया है जिसके तहत घर-घर जाकर फाइलेरिया की दवा खिलाई जाएगी। जिसमें 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिला एवं भयंकर बीमारी से पीड़ित लोगों को यह दवा नहीं दी जाएगी, उन्होंने बताया कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है जिसके रोकथाम के लिए यह दवा खिलाई जा रही है। इस दवा के खाने से लोगों का फाइलेरिया से बचाव होगा। वहीं उन्होंने बताया कि दो से 5 वर्ष के बच्चों को एक गोली, 6 से 15 वर्ष के लोगों को दो गोली और 15 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को तीन गोली का डोज दिया जाएगा। वही इस दवा के साथ एक  टैबलेट भी सभी लोगों को दिया जा रहा है।

पिंटू तिवारी की रिपोर्ट 

No comments