Header Ads

रसोईयां संघ ने छ सूत्री मांग को लेकर निकाली रैली...

कैमूर टॉप न्यूज, दुर्गावती : रसोईया संघ द्वारा 6 सूत्रीय मांग को लेकर दुर्गावती बाजार से चलकर प्रखंड मुख्यालय तक रैली निकाली गई. रसोईया संघ की अध्यक्ष पूनम देवी ने सरकार से छ सूत्री मांग करते हुए कहा कि श्रम संसाधन विभाग के नियमानुसार रसोईया को कुशल मजदूरी न्यूनतम दस हजार रुपए मानदेय निर्धारित करें. एवं प्रतिवर्ष 10 प्रतिशत की वृद्धि करें। महंगाई के दौर में 16 सौ रुपए की मासिक वेतन से घर का खर्च बच्चों के पढ़ाई लिखाई का फीस जमा नहीं हो पा रहा है.

वर्ष में पूरे 12 माह का मानदेय समय से भुगतान किया जाए.एवं विशेष अवकाश के साथ सेवाकाल 65 वर्ष किया जाय. सेवाकाल में मृत रसोइयों की जगह रसोईया पद पर बहाल किया जाए। महिला रसोईयां को विशेष अवकाश, मातृत्व अवकाश एवं आकस्मिक अवकाश दिया जाए.समूह बीमा, भविष्य निधि, न्यू पेंशन योजना एवं आयुषमान भारत योजना का लाभ दिया जाए। प्रधानमंत्री श्रम योगी पेंशन योजना की उम्र 40 से बढ़ाकर 50 वर्ष किया जाए। इस दौरान मौके पर रैली में फूला देवी, लालती देवी, प्रमिला कुंवर, सीता देवी, मनोरमा देवी, गायत्री देवी के साथ संघ की कई रसोईया शामिल रहीं.

दुर्गावती से पिंटू तिवारी की रिपोर्ट 

No comments