दो पक्षों में हुई मारपीट,दंपति घायल, सदर इलाज जारी..
कैमूर टॉप न्यूज, भभुआ : नगर के वार्ड नंबर 19 गली में गाड़ी लगाने के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट में एक दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल दंपति भभुआ वार्ड नं 19 निवासी संजय जायसवाल एवं उनकी पत्नी मीरा देवी है वही घायल मीरा देवी ने बताया कि पड़ोस के ही रहने वाले अमर देव सिंह द्वारा मेरे द्वार पर लगने वाली मेरे परिजनों की गाड़ियां को लेकर गाली गलौज किया जा रहा था जहां मना करने पर मुझे एवं मेरे पति को अमर देव सिंह एवं उनके परिजनों द्वारा बास से मारपीट कर घायल कर दिया गया जिसके बाद हम लोग सदर अस्पताल में आए हैं जहां चिकित्सक द्वारा घायल दंपति का भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
भभुआ से विशाल कुमार की रिपोर्ट

Post a Comment