नदी में डूबने से व्यक्ति की मौत,मचा कोरहाम..
कैमूर टॉप न्यूज,भभुआ : जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर दुर्गावती नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जानकारी के मुताबिक बताया गया कि गया जिला के कोच थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगरौल गांव निवासी महीपत मांझी के 35 वर्षीय पुत्र छोटू माझी बताया गया है। साथ में आए परिजन ने बताया कि रविवार को बाजार करने के लिए तेलारी गया हुआ था। वही तेलारी से वापस पुरुषोत्तमपुर शाम में ईट भट्ठा के लिए आ रहा था। जहां नदी किनारे जा रहा व्यक्ति का पैर फिसलने दुर्गावती नदी में गिर गया जिसके बाद डूबने से उसकी मौत हो गई करीब 12 घंटे बाद नदी से शव को बरामद किया गया जहां पुलिस और परिजन की मदद से पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
भभुआ से विशाल कुमार की रिपोर्ट

Post a Comment