हादसा : ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर,एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल..
कैमूर टॉप न्यूज, कुदरा: जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के सकरी गांव के समीप सोमवार को ट्रक ने सड़क पार कर रहे बाइक सवारों को रौद दिया.घटना में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गयी.जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर मुआवजा की मांग करने लगे.घटना की सूचना पाकर अंचलाधिकारी पंकज कुमार एवं थाना अध्यक्ष संजय कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए.मृतक के परिजनों को मुआवजा देने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.मृतक कुदरा थाना क्षेत्र के चनवख गांव निवासी सुशील पासवान बताये गये है.घायल युवकों मे चनवख गांव के ही रहने वाले सिकंदर कुमार और कुदरा बाजार निवासी प्रिंस कुमार बताए गए हैं.प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बाइक पर तीन सवार युवक चनवख से कुदरा की तरफ जा रहे थे. तभी सकरी के पास सड़क पार करने के दौरान ट्रक के चपेट में आ गए. जिससे सुशील पासवान की घटनास्थल पर मौत हो गई.जिसमें दो लोग घायल हो गए.वहीं ट्रक चालक गाड़ी को खड़ी कर फरार हो गया.घटना के बाद लोगों की मौके पर भारी भीड़ जुट गई आनन-फानन में घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया. घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को जीटी रोड पर जाम कर दिया. जाम के कारण जीटी रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई. सूचना पाकर अंचलाधिकारी पंकज कुमार एवं थाना अध्यक्ष संजय कुमार मौके पर पहुंचे. मृतक के परिजनों को आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने शव को सड़क से हटाया उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया आगे की आवश्यक कार्रवाई करने में जुट गई.
मुबारक अली की रिपोर्ट

Post a Comment