Header Ads

शराब मामले में चार की हुई गिरफ्तारी ,स्कॉर्पियो हुई जप्त..

कैमूर टॉप न्यूज, नुआव : प्रखंड के नुआंव थाना द्वारा सोमवार शराब मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के छाता बराडी गांव के निवासी रामजी निषाद का पुत्र कमलेश निषाद, शर्मा चौधरी का पुत्र विकास कुमार चौधरी, शर्मा राय का पुत्र अखिलेश राय एवं उदय नारायण सिंह का पुत्र अशोक कुमार सिंह उर्फ जितेंद्र सिंह गिरफ्तार करके जेल भेजा गया। इस संबंध में नुआंव थाना अध्यक्ष सुनीत कुमार सिंह ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान के दौरान गाड़ी की तलाशी ली गई तो कला रंग के स्कॉर्पियो में 4 लोग बैठे थे चारों लोग शराब के नशे में थे,उसमें से एक बोतल 750ml कि रम एवं दूसरी 750ml की बोतल में आधा विदेशी शराब रम भरा हुआ था।उक्त आरोपी को मेडिकल जांच के उपरांत भभुआ जेल भेज दिया गया वहीं काला रंग की स्कार्पियो जप्त करके थाने लाई गई जिसका नंबर यूके08पी 0849 है।

नुआंव से दीपक कुमार गुप्ता की रिपोर्ट 

No comments