पुलिस द्वारा जन सहभागिता रैली निकाली..
कैमूर टॉप न्यूज, नुआंव : पुलिस दिवस के अवसर पर प्रखंड के कुढ़नी थानाध्यक्ष जयप्रकाश के नेतृत्व में सोमवार को जन सहभागिता बाइक रैली निकाली गई।वही नुआंव थाना अध्यक्ष सुनित कुमार सिंह नेतृत्व में नुआंव थाना क्षेत्र जन सहभागिता रैली के माध्यम से थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में भ्रमण कर संदेश दिया गया कि बिहार पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर है। इस मुहिम के माध्यम से बताया गया कि आप अपनी समस्या और सुझाव पुलिस से साझा करें, जानकारी दें।थाना अध्यक्ष ने लोगों से अपील की है कि मोटरसाइकिल रैली के दौरान अपनी समस्याओं को रखें। संभव होगा कि सभी समस्याओं को मौके पर निपटारा किया जाए। पुलिसकर्मियों द्वारा निकाले गए रैली के दौरान लोगों को बताया गया कि सड़क दुर्घटना आगजनी मेडिकल इमरजेंसी को सहायता प्राप्त करने के लिए 112 नंबर इमरजेंसी गाड़ी को डायल करें।उन्होंने बताया कि महिलाएं अपनी समस्याओं को रखने के लिए संकुचित रहती है लेकिन पुलिस उनसे अनुरोध करती है कि अपनी तमाम तरह की समस्याओं को पुलिस पदाधिकारियों के समक्ष रखें।
मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से लोगों को शराबबंदी के सफलता पर विचार देने एवं उसे पूर्ण तरह लागू करने के लिए सुझाव दें। उन्होंने साइबर अपराध जैसी दुर्घटनाओं को बारे में बताया कि इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा ताकि वह ठगी का शिकार न हो सके। जिससे पुलिस पब्लिक समन्वय स्थापित हो सके और पुलिस अपनी कार्य कुशलता का परिचय दे। इस कड़ी में 27 फरवरी 2023 को राज्य के पुलिसकर्मी स्वेक्षा पूर्वक जन सेवा के लिए रक्तदान करेंगे।
दीपक कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Post a Comment