Header Ads

हजरत अंजान शहीद बाबा का सालाना उर्स 3 मार्च को मनाया जाएगा,दरगाह पर पुरी होती है हर मुराद,कानपुर-जौनपुर कव्वालों का होगा मुकाबला..

कैमूर टॉप न्यूज, भभुआ/दुर्गावती : हर साल की तरह इस बार भी दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत खजुरा पड़ाव स्थित यूपी बिहार बॉर्डर पर हजरत अंजान शहीद बाबा का सालाना उर्स 3 मार्च को बड़े ही अकीदत के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा.बाबा के सालाना उर्स को लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो चुकी है.उर्स के मौके पर सुबह कुरआन ख्वानी, सायं चादर पोशी एवं रात्रि 8:00 बजे से महबूब ताज कौव्वाल कानपुर यूपी तथा फिरदौस जहां कव्वाला जौनपुर यूपी के बीच कौव्वाली का शानदार मुकाबला होगा. बताते चलें कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हजरत अंजान शहीद बाबा का सालाना उर्स धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस अवसर पर यूपी बिहार के काफी संख्या मे जायरीन शिरकत करते हैं तथा चादर पोशी में शामिल होकर मुल्क की तरक्की एवं खुशहाली के लिए दुआ करते है. तथा रात्रि में कव्वाली का लुफ्त उठाते हैं. उर्स को कामयाब बनाने के लिए सोमवार को उर्स कमेटी के मेंबरों की बाबा के दरगाह के पास एक बैठक हुई. और तैयारियों को लेकर चर्चा की गई तथा हर बार की तरह इस बार भी बाबा का उर्स धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया.इस समारोह में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे.बैठक मे व्यवस्थापक मैनुद्दीन शाह , सिरताज अली, अनवर अली, शमशेर अली ,छठ्ठू अली,मुबारक अली, हसन अली सहित कई लोग मौजूद रहे. व्यवस्थापक मैनुद्दीन शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 30 वर्षों से खजुरा पड़ाव स्थित हजरत अंजान शहीद बाबा का सालाना 3 मार्च को मानाया जाता आ रहा है. इस बार भी बाबा का सालाना उर्स धूमधाम के साथ मनाया जाएगा. इस मौके पर सुबह कुरआन ख्वानी, सायं चादर पोशी एवं रात्रि 8:00 बजे से महबूब ताज कौव्वाल कानपुर यूपी और फिरदौस जहां कव्वाला जौनपुर यूपी के बीच कौव्वाली होगी। बताते चलें कि बाबा के दरगाह पर उसके मौके पर आसपास जिले के और दूसरे राज्यों से भी बाबा के चाहने वाले लोग काफी संख्या में उपस्थित होते हैं और बाबा के दरगाह में बड़े ही अकीदत के साथ चादर और फूल प्रसाद पेश करते हैं और अपनी मुरादे मारते हैं.

मुबारक अली की रिपोर्ट 

No comments